इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज बाजार में भीषण अग्निकांड, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक दुकान में ₹15 लाख की संपत्ति हुई राख
अलीगंज बाजार स्थित नाज मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक दुकान में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखे दर्जनों मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर, रैक और अन्य सामान जलकर राख हो गए। घटना में करीब 15 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। दुकान संचालक मो. बादशाह ने सोमवार को 8 बजे बताया कि दुकान बंद कर घर जाने के बाद घटना घटी।