गुना नगर: गुना: भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिलाओं से ठगी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, एसपी हितिका वासल ने किया खुलासा
गुना पुलिस ने महिलाओं को भूत-प्रेत का डर दिखाकर गहने ठगने वाले आरोपी राजू उर्फ दीपक (28), निवासी अशोकनगर, को गिरफ्तार किया। आरोपी “देवता आने” का झांसा देकर गहने उतरवाकर फरार हो जाता था। 14 अप्रैल 2026 को चांचौड़ा में हुई वारदात के बाद पुलिस ने उसे बीना जाते समय पकड़ा। पूछताछ में राघौगढ़, ब्यावरा और शिवपुरी की कई घटनाएं कबूल कीं।