कोलायत: कोलायत क्षेत्र की हाडला के शिशा भेरू मंदिर के पास 471 बीघा भूमि में सेवन की बिजाई हुई,गौ संरक्षण को मिलेगा संबल
श्रीकोलायत क्षेत्र स्थित सीसा भैरूजी मंदिर की 471 बीघा ओरण भूमि में गोवंश संरक्षण, जल संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठा जनअभियान नई मिसाल बनता नजर आ रहा है। वर्षों से उपेक्षित पड़ी इस ओरण भूमि को पुनर्जीवित करने के लिए पहले सैकड़ों वर्ष पुराने प्राचीन तालाब की खुदाई कर उसका जीर्णोद्धार किया,अब बड़े स्तर पर सेवन घास की बुवाई का महाअभियान चलाया