बेगमगंज: ओलावृष्टि से बेगमगंज क्षेत्र के किसानों की बढ़ी चिंता, फसल को हुआ नुकसान
बेगमगंज क्षेत्र में लगातार बदलते मौसम ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले चार दिनों से कभी बारिश, तो कभी तेज आंधी-तूफान के बीच आज कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। ग्राम कीरतपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा से घरों के छप्पर उड़ गए और खेतों में कटी गेहूं-चना की फसल बिखर गई। शाम के समय गिरे चने के आकार के ओलों से फसल भीग गई।