बहराइच: बहराइच कलेक्ट्रेट परिसर में सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानों को दी गई विदाई, साथी जवान रहे उपस्थित
बहराइच कलेक्ट्रेट परिसर में सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान को विदाई दी गई। इस दौरान सभी ने सरकार से कुछ मांग भी की। शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को होमगार्ड जवान का विदाई समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि संघ के जिलाध्यक्ष हीरालाल भास्कर रहे। उन्होंने जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत श्रीवास्तव के साथ अंगवस्त्र एवं अन्य सामान देकर विदाई दी।