परसवाड़ा: दफनाने के बाद निकाला गया शव, सीढ़ी से गिरकर हुई मौत के मामले में प्रशासन ने कराया पोस्टमार्टम
रूपझर थाना अंतर्गत सोनेवानी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कोड़का में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद दफन शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया। यह कार्रवाई प्रशासन ने जांच के तहत की। प्राप्त जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय तिजुलाल वरकड़े, जो खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे, 24 अप्रैल को घर की छत पर जाने के दौरान सीढ़ी स