भरतपुर में आज टीटागढ़ बैगन लिमिटेड फेक्ट्री के बाहर मजदूरों ने प्रदर्शन किया। मजदूरों का कहना है कि फैक्ट्री के अधिकारी मजदूरों पर तानाशाही करते हैं। कम पैसों में काम करवाते हैं। 8 घंटे से ज्यादा समय फैक्ट्री में रोकते हैं। जब मन करता है गेट बंद कर देते हैं।