पन्ना: गुनौर में जमानत पर चल रहे आरोपी ने दी धमकी, अमानगंज थाने में शिकायत दर्ज
Panna, Panna | Oct 20, 2024 पन्ना जिले के गुनौर थाना अंतर्गत एट्रोसिटी एक्ट के फरार एवं फ्रॉड मामले में हाईकोर्ट से जमानत पर चल रहे आरोपी मुकेश पाठक पर फोन के जरिए धमकी देने का आरोप लगाया गया है। फरियादी वरुण पाठक ने 18 अक्टूबर को अमानगंज थाना में शिकायती आवेदन सौंपकर एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग की है।