🚨 सीतापुर में भारी बारिश से तबाही, अलग-अलग हादसों में युवक और 8 बकरियों की मौत
सीतापुर। जिले में भारी बारिश के चलते अलग-अलग इलाकों में हादसे सामने आए हैं। बारिश के कारण कच्ची दीवारें गिरने और पेड़ धराशाई होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
🔴 इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के नौवा महमूदपुर में कच्ची दीवार गिरने से एक युवक के दबने की सूचना है।
🔴 कमलापुर क्षेत्र के कुसमौरा में कच्ची दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर 8 बकरियों की मौत हो गई।
🔴 खैराबाद क्षेत्र में विशाल नीम का पेड़ गिरने से एक पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान मजदूर बाल-बाल बच गए।
⚠️ अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
प्रशासन की अपील
बारिश के दौरान जर्जर मकानों, कच्ची दीवारों और पेड़ों के आसपास जाने से बचें। जलभराव वाले रास्तों पर सावधानी बरतें।
सावधानी बरतें • सतर्क रहें • सुरक्षित रहें
📍 City News 24 Live | सीतापुर
#SitapurNews #Sitapur #सीतापुर #HeavyRain #Barish #RainAlert #बारिश #मौसमअलर्ट #RainyWeather #UPNews #CityNews24Live #BreakingNews
Hardoi, Hardoi | Sep 26, 2026