पटना ग्रामीण: पीरबहोर थाना क्षेत्र में अवैध देशी शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
पीरबहोर थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सोमवार सुबह 11:22 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया है कि पीरबहोर थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान 30 लीटर अवैध देशी शराब के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।