मनकापुर: मनकापुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ व अवैध तमंचों के साथ 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | Mar 20, 2024 SI अखिलेश राही सिपाहियों के साथ शान्ति व्यवस्था को लेकर चेकिंग के लिए निकले थे। बन्दरहा-गिलुवा गाँव के मोड़ के पास खड़े संदिग्ध 5 अभियुक्त नसीम उर्फ वसीम कुरैशी, तौसीम उर्फ काला, लड्डन, नवाब अली व दानिश की चेकिंग की गई तो उनके कब्जे से 10.600 Kg अवैध गांजा, 3 अवैध तमंचा व 4 कारतूस बरामद किया है। कोतवाल ने बताया कि बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही की गई है।