फारबिसगंज: फारबिसगंज में एनएच-27 पर दो ट्रकों की टक्कर में एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, अनुमंडल अस्पताल में भर्ती
फारबिसगंज में एनएच 27 पर दो ट्रक की टक्कर में एक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज पुलिस मौके पर पहुंची. एक खड़ी ट्रक में दुसरे ट्रक ने ठोकर मारी जिसमें यह हादसा हुआ.