फारबिसगंज: फारबिसगंज थाना पुलिस ने रमई से आर्म्स एक्ट के नामजद दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फारबिसगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के रमई वार्ड संख्या 3 से आर्म्स एक्ट के नामजद दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर जानकारी देते हुए फारबिसगंज थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फारबिसगंज थाना कांड संख्या-384 /24 के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त मोहम्मद आरफ़ीन आलम व मोहम्मद राहिल आलम को गिरफ्तार किया गया है.