फारबिसगंज: मुरब्बल्ला चौक के समीप चार पहिया वाहन व साइकिल की आपस में हुई टक्कर, साइकिल सवार युवक हुआ घायल
अररिया फारबिसगंज मार्ग में मुरब्बल्ला चौक के समीप चार पहिया वाहन व साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.