फारबिसगंज: डाक हरिपुर में परोसी से हो रहे विवाद में बीच बचाव करने गए पिता व पुत्र घायल, इलाज जारी
फारबिसगंज थाना क्षेत्र के डाक हरिपुर वार्ड संख्या 06 में परोसी से हो रहे विवाद में बीच बचाव करने गए पिता व पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल पिता व पुत्र का इलाज किया जा रहा है.