संत कबीर नगर में पी०वी० गर्ल्स इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज और पी०वी० गर्ल्स इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया। ये टीम 5 अगस्त को बस्ती में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।