बिहारीगंज: वर्षों के जलजमाव से फूटा गुस्सा, मंजौरा बाजार बंद कर लोगों ने किया चक्का जाम
बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मंजौरा बाजार में पिछले तीन चार वर्षों से जलजमाव और जर्जर सड़क की समस्या से परेशान लोगों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय व्यवसायियों ने बाजार की सभी दुकानें बंद कर मुख्य चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पक्का नाला निर्माण, सड़क को ऊंचा कर नए सिरे से बनाने और अतिक्रमण हटाने की मांग की।