कोडरमा: गांधी स्कूल रोड पर नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, चैटिंग में मिले लड़के का धमकी भरा मैसेज
कोडरमा जिले में एक बार फिर से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड स्थित एक मकान में बीती रात एक नाबालिग युवती ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली है। मृतक युवती की पहचान 17 वर्षीय नेहा कुमारी पिता सकलदेव यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक युवती के मामा लक्ष्मण यादव ने दी।