औरैया: पुलिस कार्यालय पर एसपी ने सुनीं फरियादें, थानाध्यक्षों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के बाद पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी थाना प्रभारियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी