मानपुर: परासी गांव मे बारिश के साथ तेज आंधी तूफान का कहर,गरीब के आशियाने पर गिरा पेड़,घर हुआ क्षतिग्रस्त, मदद की गुहार
Manpur, Umaria | Jun 10, 2026 परासी गांव मे अचानक हुई बारिश के साथ तेज आंधी तूफान का कहर गरीबो के आशियाने पर बरपा।इस दौरान दीपक लाल अगारी एवं बहिरा आगारी के कच्चे घरो मे आम का पेड़ गिर गया जिससे उनके घर क्षतिग्रस्त हो गए।बारिश के साथ तेज आंधी तूफान चलने से अचानक घर मे पेड़ गिरने से आसपास के रहवासियो मे अफरा तफरी मच गई।वहीं पीड़ितो ने संकट की इस घड़ी मे मदद की गुहार लगाई है।