बाबई: खनिज विभाग ने मनवाड़ा से रेत का अवैध रूप से परिवहन कर रहे 2 डंपरों को किया ज़ब्त
माखननगर के ग्राम मनवाड़ा से रेत का अवैध उत्खनन करते हुए डम्पर क्रमांक-एम पी 05 जी 8140 एवं एम पी 04 एच ई 4149 को जप्त कर माखननगर थाने में अभिरक्षा में दिया गया। खनिज विभाग ने मंगलवार शाम 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यवाही में दिवेश मरकाम जिला खनि अधिकारी, खनिज निरीक्षक पिंकी चौहान, कृष्णकांत सिंह परस्ते होमगार्ड एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।