अरवल: कुर्था में जिलाधिकारी अमृषा बैंस ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण
Arwal, Arwal | Apr 29, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने कुर्था प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, पोषाहार वितरण, स्वच्छता और रिकॉर्ड रखरखाव की बारीकी से जांच की। केंद्रों में पर्याप्त सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिपीडीपीओ को निर्देश दिए कि तत्काल सुधार सुनिश्चित करें। बच्चों से बातचीत कर उनकी सेहत व शिक्षा की जानकारी ली।