हसनपुर: हसनपुर में तेज रफ्तार कार और पिकअप की भिड़ंत, कार चालक फरार
नगर के बाईपास मार्ग पर कोल्ड ड्रिंक से भरी पिकअप गाड़ी में कार ने टक्कर मार दी, टक्कर लगने के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सड़क हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार को कोतवाली ले आई, वही पिकअप चालक द्वारा अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्ल वाली डगरौली निवासी हरवीर पुत्र जय राम सिंह।