कोरांव: नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश ने अटल सरोवर पर निर्माणाधीन छठ घाट का निरीक्षण का समय से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने सोमवार शाम को कोरांव स्थित अटल सरोवर पर निर्माणाधीन छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष केसरी ने कहा कि इस पक्के घाट के निर्माण से छठ व्रती महिलाओं को आगामी पर्वों पर काफी सुविधा मिलेगी।