सैदपुर: सोनभद्र के अनपरा में फंदे से लटका मिला मुड़ियार निवासी ठेकेदार, परिजनों में मचा कोहराम, पत्नी गई थी मायके
सैदपुर थानाक्षेत्र के मुड़ियार गांव निवासी 38 वर्षीय पीयूष सिंह का शव सोनभद्र के अनपरा स्थित उनके किराये के मकान में गुरुवार को फंदे से लटका मिलने से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन अनपरा के लिए रवाना हो गए। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर घटना के अगले दिन शुक्रवार को शव लेकर घर आये।