सीतामऊ: प्रशासन की चेतावनी के बावजूद, उफनती सेतखेड़ी नदी में उतारी बाइक बहाव में बह गई
मंदसौर जिले की सेतखेड़ी नदी में दोपहर तेज बहाव के दौरान एक बाइक बह गई,बताया जा रहा है कि बाइक बड़वन क्षेत्र के व्यक्ति की थी। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई,लगातार चेतावनी के बावजूद लोग उफनते नदी-नालों को पार कर रहे हैं। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और जोखिम नहीं उठाने की अपील की है,