चकरनगर: उपविजेता टीम का क्षेत्रीय जनों ने भव्य स्वागत किया, पुरस्कार के साथ यूनिफॉर्म भी आवंटित किए
महात्मा गांधी ग्रामीण स्टेडियम मेढ़ी दुधी में भरथना विधानसभा स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उप विजेता रही चकरनगर टीम के सभी खिलाड़ियों का शुक्रवार शाम करीब 4बजे हनुमन्तपुरा कस्बा में युवा नेता सुमित यादव के द्वारा फूलमाला पहनाकर शील्ड व यूनिफार्म आवंटित की है।इस मौके पर सपा नेता लंकू यादव ने भी क्षेत्रीय खिलाड़ियों की जमकर सराहना करते हुए सम्मानित किया।