आमेर: भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व आमेर के पूर्व विधायक की रोहतक में तबीयत खराब हुई
Amber, Jaipur | Oct 2, 2024 भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व आमेर के पूर्व विधायक सतीश पूनिया की रोहतक में तबीयत खराब होने से उन्हें अचानक निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा,जानकारी के अनुसार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूनिया चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा के रोहतक गए हुए थे,इस दौरान अचानक तबीयत खराब होने के कारण उनका निजी अस्पताल में ऑपरेशन करवाया गया,इसके बाद अब उनकी तबीयत ठीक है।