जगदलपुर: जनता कांग्रेस जे के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद ने सरकारी धान घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग की, जनआंदोलन की चेतावनी दी
बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने प्रदेश में सरकारी धान के कथित अवैध परिवहन, ओडिशा में बिक्री और करोड़ों की हेराफेरी के मामले में उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है। मुख्य संयोजक नवनीत चांद ने इसे किसानों और गरीबों के साथ विश्वासघात बताते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन जनआंदोलन करेगा।