करछना: घूरपुर क्षेत्र में 09 लाख के फर्जी बैंक ड्राफ्ट मामले में गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित ने मीडिया के सामने उठाए सवाल
घूरपुर थाना क्षेत्र में 09 लाख रुपये के कूट रचित (फर्जी) बैंक ड्राफ्ट मामले में एक माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित शिव नारायण यादव ने आज रविवार शाम करीब 06:30 के आसपास मीडिया के सामने बताया कि डीसीपी यमुनानगर को शिकायती पत्र देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।