फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद फाटक के पास पैदल चल रही महिला को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद फाटक के पास निवासी राजू की पत्नी पैदल घर से निकल कर मंगलवार शाम चार बजे करीबन जा रही थी। तभी वहां से निकलते एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर घायल हो गयी। जिसे इलाज को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां परिजनों ने मीडिया को जानकारी दी। फिलहाल इलाज कराया गया है।