कटघोरा: कोरबा में अंधविश्वास की खौफनाक वारदात, जादू-टोना के शक में एक नाबालिग ने सोती हुई बुजुर्ग महिला पर किया हमला
Katghora, Korba | Jun 22, 2026 कोरबा से इस वक्त एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहाँ 21वीं सदी में भी अंधविश्वास का एक ऐसा खूनी खेल खेला गया है, जिसने कानून व्यवस्था और समाज दोनों को हिलाकर रख दिया है। एक नाबालिग लड़के ने सिर्फ जादू-टोने के शक में एक बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर दिया।