नवाबगंज: नवाबगंज में बिजली संकट गहराया, आंधी-बारिश से हाल बेहाल, दोपहर 3 बजे तक नहीं आई लाइट
सोमवार तड़के तेज हवा और भारी बारिश ने जिले में जनजीवन प्रभावित कर दिया, लेकिन सबसे ज्यादा असर नवाबगंज क्षेत्र में देखने को मिला। यहां सुबह गुल हुई बिजली दोपहर 3 बजे तक बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बताया गया कि आंधी-बारिश के दौरान 33 केवी लाइन में खराबी आ गई, जिसके चलते नवाबगंज समेत करीब 70 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।