लातेहार: जिले के धर्मपुर पथ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए कार्यक्रम आयोजित
लातेहार : जिला मुख्यालय के धर्मपुर पथ पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के उद्देश्य से आयोजित ‘एक्वा वीक’ का उत्साह पूरे सप्ताह भरा रहा।गत 24 अप्रैल से चल रहे इस विशेष आयोजन के अंतर्गत आज विद्यालय के ‘दितीय अ एवं ब के भैया-बहनों ने तरणताल (स्विमिंग पूल) में विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया।