नकुड: अम्बेहटा में पानी की समस्या को लेकर नगर पंचायत अधिकारियों ने किया निरीक्षण
अंबेहटा के मोहल्ला साबुतराय व गुजरान में पिछले कुछ दिनों से बनी पेयजल समस्या को लेकर नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा जल्द समाधान का आश्वासन दिया। चेयरपर्सन प्रतिनिधि एडवोकेट नईम मलिक ने बताया कि मोहल्ले का बोरिंग पिछले कुछ समय से खराब पड़ा हुआ है। इसे रिबोर कराने का प्रयास भी किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं