शाहबाद: तड़ेर गांव में किसान नेता को गोली मारने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने तड़ेर गांव में एक किसान नेता पर तमंचे से फायर करके जानलेवा हमला करने के आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तड़ेर में भूमि विवाद के चलते किसान यूनियन के कार्यकर्ता राहुल दीक्षित पर गांव के ही कमलेश पुत्र बलकू एवं उसके पुत्र रमन द्वारा तमंचे से फायर कर दिया गया था।