बांका: बांका में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ चलाया गया अभियान, 12 दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना
Banka, Banka | Jul 2, 2026 नगर परिषद द्वारा गुरुवार की दोपहर एक बजे शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद की टीम ने बाजार क्षेत्र में कई दुकानों की जांच की और प्लास्टिक के उपयोग पर सख्ती दिखाई।अभियान के क्रम में जिन दुकानदारों के पास प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री पाई गई, उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।