डग: भवानीमंडी में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां हुई पूरी , ब्लॉक क्षेत्र में बनाए गए 8 बूथ
Dug, Jhalawar | Apr 25, 2024 भवानीमंडी क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट सुरेश मालवीय ने बताया कि शुक्रवार को लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित होने वाले मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, जहां भवानी मंडी व पचपहाड़ ब्लॉक में कुल आठ बूथ बनाए गए हैं । सेठ आनंदीलाल पोद्दार केंद्र पर बनाए गए तीनों बूथो को पिंक बूथ के रूप में बनाया गया है।