शाजापुर: शाजापुर सीएम राइज विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मचाई धूम, क्षेत्रीय विधायक हुए शामिल
शाजापुर। शनिवार को शाम 6:बजे मिली जानकारी के अनुसार सरदार वल्लभभाई पटेल सीएम राइज विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अतिथियों का मन मोह लिया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाजापुर विधायक अरुण भीमावद रहे। वहीं विशेष अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी, रहे।