शाजापुर: बीएसी ने शाजापुर के प्राथमिक विद्यालयों में आयोजित FLN मेलों का किया अवलोकन
राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार सभी शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक एवं कक्षा दो के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए11जनवरी शनिवार कोFLNमेला का आयोजन किया गया।FLN मेला में बच्चों के शैक्षिक,नैतिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास से संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को शालाओ में करवाया गया।सभी बच्चों को समापन परFLNमेला गतिविधि कार्ड भी वितरित किये।