शाजापुर: विवाहिता की शिकायत के आधार पर महिला थाने में पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला हुआ दर्ज
शाजापुर महिला थाना पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। पीड़िता रुखसार मंसूरी ने अपने पति रइस मंसूरी सहित ससुराल पक्ष के तीन अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।