शाजापुर: शहर में यातायात पुलिस ने हेलमेट जागरूकता के लिए अनूठी पहल की, हेलमेट पहनने वालों को गुलाब से सम्मानित किया
शाजापुर में यातायात पुलिस ने हेलमेट जागरूकता के लिए एक अनूठी पहल की है। शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वालों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया, जबकि बिना हेलमेट वालों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।