कौंच: कोंच नगर में आवारा पशुओं से बढ़ा हादसों का खतरा, सभासद ने पालिका से तत्काल पकड़वाने की मांग की
Konch, Jalaun | Jul 31, 2026 कोंच नगर पालिका परिषद के गांधी नगर पूर्वी वार्ड के सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार सुबह 10 बजे अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगर क्षेत्र में घूम रहे आवारा गोवंश एवं अन्य पशुओं को तत्काल पकड़वाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मुख्य सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण छात्र-छात्राओं, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।