लक्ष्मीपुर: गोली कांड में घायल गौतम कुमार दास से मिलने पहुंचे सांसद अरुण भारती
लक्ष्मीपुर प्रखंड के मोहनपुर पंचायत स्थित मटिया गांव में मंगलवार को 4 जमुई सांसद अरुण भारती ने गोली लगने से घायल गौतम कुमार दास से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। गौतम वर्तमान मुखिया महामणि देवी के पुत्र हैं। सांसद ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।