भभुआ: भाजपा कार्यालय पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष स्वर्गीय कन्धैया सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री भी पहुंचे
Bhabua, Kaimur | Jan 9, 2026 शुक्रवार को भभुआ भाजपा कार्यालय पर 12 बजे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कन्धैया सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय एवं संचालन जिला महामंत्री संतोष खरवार ने किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंत्री संतोष सिंह भी पहुंचे थे जहां उनके तैल चित्र पर सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।