शाहबाद: आंझी के रहने वाले अभय की हत्या के मामले में उसके तीन साथी पकड़े गए, अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने शुक्रवार को शाम 6:00 बजे बताया आंझी गांव के रहने वाले अभय की हत्या के संबंध में आरोपित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने रामगंगा नदी के किनारे बैठकर मृतक को शराब पिलाई जब वह ज्यादा नशे में हो गया तो उसे मार कर रामगंगा में फेंक दिया।