मड़ियाहू: अंकित उपाध्याय बने रक्षा मंत्रालय में ऑडिटर, SSC CGL में हासिल की सफलता
जौनपुर के सुइथाकलां विकासखंड क्षेत्र के देनुआ गांव निवासी अंकित उपाध्याय का चयन रक्षा मंत्रालय में ऑडिटर पद पर हुआ है। उन्होंने यह सफलता SSC CGL परीक्षा के माध्यम से प्राप्त की है, जिससे उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अंकित, जगतनारायण उपाध्याय के पुत्र हैं।