हुज़ूर: मिसरोद में बापू की कुटिया के सामने साधु ने लोक अभियोजक पर त्रिशूल से किया हमला
Huzur, Bhopal | Apr 21, 2026 भोपाल के बागसेवनिया इलाके में सोमवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक साधु ने जिला न्यायालय में पदस्थ अपर लोक अभियोजक नारायण सिंह ठाकुर पर त्रिशूल से हमला कर दिया। घटना मिसरोद स्थित बापू की कुटिया के सामने लाल सिग्नल पर हुई, जहां वे अपने परिवार के साथ कार से घर लौट रहे थे |