झालरापाटन: झालरापाटन बस स्टैंड पर बुजुर्ग का शव मिला, पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी, जेब में मिला एक वोटर आईडी
झालरापाटन बस स्टैंड पर शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद झालरापाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मृतक के परिवार की तलाश कर रही है। परिवार के झालावाड़ एसआरजी हॉस्पिटल पहुंचने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी।