दतिया नगर: पन्ना में जीतू पटवारी पर FIR दर्ज होने पर कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, न्यायिक जांच की मांग की
पन्ना में टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, समेत 20 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कोर एरिया में बिना अनुमति प्रवेश करने का मामला दर्ज किया गया है.जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने एसपी को ज्ञापन देकर जाँच की मांग की हैं ।